फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भूमि विकास बैंक चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज से होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मंगलवार से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 22 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन



एआरओ एवं नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने बताया कि भूमि विकास बैंक के 5974 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन करा दिया गया है। इस सूची में 786 सदस्य बकायेदार हैं। 27 जनवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इससे पहले बकायेदार सदस्य यदि बकाया जमा कर देते हैं तो वह वोट डाल सकेंगे। 20 जनवरी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 21 जनवरी को नामांकन पत्राें की जांच शुरू होगा। उसी दिन वैध नामांकनों की सूची का प्रदर्शन कर दिया जाएगा। अंतिम नामांकन प्रदर्शन एवं चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया 22 जनवरी को होगी। 27 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी बीईओ आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें