समधन। क्षेत्र के ग्राम तमियामऊ स्थित कमला देवी बृजनंदन सिंह विद्यालय में सोमवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा महिमा राजपूत को प्रबंधक राजीव कुमार ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में ऋचा देवी द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें भी प्रबंधक ने सम्मानित किया। कहा कि छात्राएं खेलों में भी छात्रों से पीछे नहीं हैं। उन्हें मार्गदर्शन और अच्छे मंच की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षण कार्य के साथ खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यहां पर प्रधानाचार्य चंदन सिंह, शिक्षक कुलदीप कुमार, सचिन राजपूत, हिमांशु राठौर, शिवम कुशवाहा, नेहा सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।