फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ पूजन के साथ गौशाला की रखी आधारशिला

Thu, 08 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ रोड पर गौसाइनपुर स्थित आरएस यादव इंटर कालेज के पास गौ पूजन के साथ गौशाला की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर आयोजित सत्संग में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


गोविंद गोपाल गौशाला के नाम से बुधवार की सुबह आरएस यादव इंटर कालेज के पास ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी बाल संत भोले बाबा ने गौ पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौशाला की आधारशिला रखी। उन्होंने सत्संग के दौरान कहा कि गाय हमारी माता है और उसमें सभी देवी-देवताओं का वास है।

हमें उसकी पूजा के साथ रक्षा भी करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गौशाला समिति का गठन किया गया, जिसमें रामप्रकाश वर्मा को अध्यक्ष और ओमेंद्र सिंह यादव एडवोकेट को महामंत्री, अजय गुप्ता उर्फ लालू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर रामशंकर गुप्ता, विमल शर्मा, परशुराम शर्मा, विजय सिंह, मनोज सिंह राठौर, हरिशरण शाक्य, सुशील पांडेय, विनय तिवारी, अवधेश गुप्ता, रजत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें