फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ इलाके के एक गांव में सोमवार रात छेड़छाड़ से परेशान युवती ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि 11 मई की रात करीब 12 बजे अनिल यादव पुत्र ओमकार घर में घुस आया। वह बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर पत्नी और भाई आ गया। भाई ने अनिल को पकड़ने का प्रयास किया।
वह भाग गया। मंगलवार सुबह बेटी ने कमरे में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें