सौरिख में गैर प्रांतों से लौटने वाले सामाजिक दूरी का नियम तोड़ रहे हैं। यह घर पहुंचने के लिए जान को जोखिम में डाल रहे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों की छत पर सवार मजदूरों को घर जाते देखा जा सकता है।
यह सामाजिक दूरी का नियम नहीं मान रहे हैं। एक्सप्रेसवे से रोज सैकड़ों वाहन गैर प्रांतों से मजदूरों को लेकर निकल रहे हैं। इन मजदूरों के मुताबिक लॉकडाउन के चलते काम मिलना बंद हो गया। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। मजबूरी में घर जाना पड़ रहा है।