छिबरामऊ/विशुनगढ़। पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई
सोमवार को थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम जोगी डेरा निवासी विश्वनाथ (26), अंजूरा देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी तथा शिवम के साथ भोजपुर गांव में आलू की खोदाई करने गए थे। देर शाम 7:30 बजे सभी ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर लौट रहे थे। रास्ते में शेखपुरी-बरवारी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ट्रॉली में कट मार दिया। विश्वनाथ ट्राॅली से उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य सभी भी ट्राली से गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को दी। मौत की सूचना से विश्वनाथ के परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर