फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मजदूर की मौत, पत्नी ने लगाया धक्का देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। खेत पर काम करते समय मजदूर की मौत के मामले में पत्नी ने धक्का देकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को बुधवार को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि दो साल पहले पति से हुई मारपीट का बदला लेना के लिए घायल किया गया था। इलाज के दौरान लखनऊ में 21 अप्रैल को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तालग्राम चंदपुरा निवासी उपासना ने बताया कि पति पंकज कुमार मजदूरी करता था। नौ अप्रैल को गांव के एक लोग मशीन से गेहूं कटाई के लिए उसे घर से बुला ले गए। उस युवक के साथ दो साल पहले पति की मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए गेहूं का गट्ठर उठाकर ले जाते समय पति को धक्का देकर घायल कर दिया। अस्पताल में चेकअप कराया गया तो पता चला कि रीढ़ की तीन हड्डियां टूट गई है। इलाज के दौरान 21 अप्रैल को लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें