फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। झोलाछाप के इलाज से पेट दर्द से परेशान मजदूर की गुरुवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


भोजापुर निवासी सोनू उर्फ अनुराग जाटव (36) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। चार पांच दिनों से वह बीमार चल रहा था। कस्बे के एक झोलाछाप से इलाज करा रहा था। परिजनों ने बताया कि भोर में चार बजे सोनू के पेट में दर्द होने लगा और हालत बिगड़ गई। घर के लोग झोलाछाप के यहां ले गए। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान झोलाछाप ने तीन इंजेक्शन लगा दिए और दवा देकर घर भेज दिया।
घर पहुंचते ही दोबारा हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से जब सीएचसी लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू की पत्नी रश्मि, मां अनीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। तीन बेटियां सोनम (14), गोल्डी (12), पूजा (8) है। तीन भाई विक्रम, विकास, सूरज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। भाइयों में सोनू सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें