फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क पार कर रहे मजदूर की हादसे में मौत

Sun, 14 Jul 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय गोपाल गांव निवासी भूरे सिंह (38) पुत्र नरोत्तम राठौर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को भूरे मजदूरी करने छिबरामऊ गए थे। रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए पूर्वी बाईपास से ऑटो पर बैठे। गांव के सामने वह ऑटो से उतर कर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे इलाज के लिए नगला दिलु स्थित सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिजरों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि भूरे के छह बेटे व एक बेटी है। हादसे के बाद पत्नी राधा व सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें