फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब की खामियों को दूर करने की सलाह

Fri, 10 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण करती केजीएमयू की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमबीबीएस फाइनल ईयर की संबंद्धता के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ (केजीएमयू)की छह सदस्सीय टीम शुक्रवार को मेडिकल कालेज पहुंची। लैब, भवन, ओपीडी और डॉक्टरों के शैक्षिक दस्तावेज देखे। इस दौरान कुछ लैब में मिली तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। केजीएमयू के ईएनटी विभाग के एचओडी डॉ. एसपी अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. नितिन भारद्वाज, प्रोफेसर आरके दीक्षित, प्रोफेसर डॉ. दिलीप वर्मा, प्रोफेसर डॉ. जगदीश नरेन की टीम दोपहर बारह बजे मेडिकल कालेज पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने शैक्षणिक भवन में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी, म्यूजियम, लैब का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टूडेंटों की क्लास को भी देखा। निरीक्षण के दौरान लैब में कुछ तकनीकी खामियां दिखी। जिसको सुधार करने को कहा। दूसरी टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, गाइनी वार्ड, बाल रोग विभाग, सर्जरी विभाग, नेत्र रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों की तादात जानी। तीसरी टीम ने गर्ल्स हास्टल, ब्याज हास्टल, मेस, कैंटीन व अन्य सुविधाओं की जांच-पड़ताल की। शाम छह बजे तक टीम का निरीक्षण चलता रहा।

केजीएमयू की टीम जब गर्ल्स हास्टल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां आलू की सब्जी में फफूंदी लगी दिखाई दी। इस पर नाराजगी जताई। सीएमएस ने तत्काल बनी हुई सब्जी फेंकवा दी गई। साथ ही कैंटीन ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मारतोलिया ने बताया कि टीम को कुछ स्थानों पर तकनीकी खामियां मिली हैं। इसको जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। एमबीबीएस फाइनल ईयर के 92 स्टूडेंट परीक्षा दे रहे हैं। सफलता पाने के बाद इन सभी स्टूडेंट को केजीएमयू लखनऊ की एमबीबीएस डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें