फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव विद्यालय परिसर में मिला

विज्ञापन
पीपीई किट पहनकर शव उठाने जाते सिपाही। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जसोदा(कन्नौज)। लापता युवक का शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने कोरोना वायरस की दहशत से शव को हाथ नहीं लगाया। पीपीई किट आने के बाद सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवां गांव निवासी रजित (28) पुत्र बृजेंद्र शुक्रवार दोपहर परिजनों को बगैर कुछ बताए घर से निकल आया था। रात करीब 10 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वहीं गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नीम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने रात करीब नौ बजे शव देखा। जानकारी पर जसोदा चौकी प्रभारी अमित कुमार पोरवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कोरोना वायरस की दहशत से पुलिसकर्मियों ने शव को छूने से इंकार कर दिया। रात करीब 12 बजे गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस लाइन से पीपीई किट मंगाई गई। सिपाही प्रज्ज्वल राठी और अमित रावत ने पीपीई किट पहन कर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुबह परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम हाउस में जेवां निवासी हिमांशु ने भाई के रूप में पहचान की। हिमांशु ने बताया कि भाई कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान रहता था। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें