फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का शव मिला, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। लापता वृद्ध का बुधवार सुबह रामलीला मैदान में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान देख बेटे ने हत्या का शक जताया है। वहीं पोस्टमार्टम में कई जगह चोटें मिली हैं। मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है। दूसरी ओर पुलिस किसी वाहन की चपेट से घायल होकर मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी 60 वर्षीय महेश कठेरिया मेहनत-मजदूरी करते थे। वह अक्सर गिहार बस्ती में कच्ची शराब पीने जाते थे। मंगलवार रात को भी शराब पीने आए थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। बेटे अतुल ने तलाश किया। वह नहीं मिले। सुबह रामगंज रामलीला मैदान में महेश कठेरिया का शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच मच गया। महेश कठेरिया का एक कान कटा था। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई जगह चोटों का जिक्र किया गया है। विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। बेटे अतुल ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। रामगंज के पास गिहार बस्ती में कच्ची शराब पीने जाते थे। लौटते समय किसी ने रुपये छीनकर हत्या कर दी। शव रामलीला मैदान में फेंक दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाल के मुताबिक शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट से मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें