फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का दूसरे दिन खेत में मिला शव

विज्ञापन
रोते बिलखते वृद्ध लालाराम के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। घर से लापता वृद्ध किसान का गांव के बाहर खेत में शव मिला है। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उहिदापुर गांव निवासी लालाराम (60) पुत्र भोला के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। वृद्ध के गांव में दो मकान हैं। एक मकान में पुत्र व पुत्रियां रहती हैं। दूसरे पुराने मकान में यह अकेले रहते थे। रविवार दोपहर यह पुत्र के यहां खाना खाकर पुराने घर की ओर चले गए। शाम को यह खाना खाने नहीं गए तो पुराने मकान में तलाश की गई। यह नहीं मिले। आसपास पता करने के बाद भी जानकारी नहीं हो सकी।
सोमवार दोपहर ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो वृद्ध का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सुबोध जायसवाल, कोतवाल टीपी वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। नाक से खून निकलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें