फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रों की तलाश न होने पर जीटी रोड जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
जाम लगाए महिलाओं को समझाते कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। एक ही गांव के कक्षा सात में पढ़ने वाले दो छात्र स्कूल जाते समय रास्ते से लापता हो गए। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया। गांव के बाहर साइकिल मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सुबह तक खोजबीन न होने पर छात्रों के परिजनों ने जीटी रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डिगसरा निवासी सिपाही लाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार और गणेश प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र राहुल जलालाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सात के छात्र हैं। दोनों एक ही साइकिल से स्कूल जाते थे। सोमवार सुबह नौ बजे स्कूल जाते समय दोनों छात्र रास्ते से लापता हो गए। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने स्कूल जाकर जानकारी की।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप नारायण मिश्रा ने स्कूल न पहुंचने की बात कही। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर जेल रोड पर सड़क किनारे साइकिल मिली। इसके बाद परिजनों ने जसोदा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार को बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। सुबह तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई और जानकारी न करने पर परिजन आक्रोशित हो गए। मंगलवार सुबह 10 बजे पांडेयपुरवा गांव के सामने दोनों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग र्गइं।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खोजबीन न करने की बात कही। कोतवाल ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद सिपाही लाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें