फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही का आरोप, मारपीट-हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। मृत बच्चा होने पर परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, स्टाफ नर्स ने प्रसूता की सास पर मारपीट कर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बदनापुर निवासी रंजीत सिंह की पत्नी प्रीती उर्फ खुशी को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने लगी। इससे सास गीता देवी और ससुर सुरेंद्र सिंह ने सीएचसी गुगरापुर में भर्ती करवाया। मंगलवार सुबह छह बजे प्रीती ने मृत नवजात को जन्म दिया। मृत नवजात देख प्रीती की सास गीता देवी ने स्टाफ नर्स सीमा देवी पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीएचसी में हंगामे की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी नौरंगपुर विकास जैन पहुंच गए।
चिकित्सकों ने प्रीती की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान स्टाफ नर्स ने चौकी प्रभारी को तहरीर देते हुए बताया कि गीता देवी ने उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की है। चिकित्सा अधीक्षक गुगरापुर डॉ. आनंद ने बताया कि प्रीती की हालत गंभीर थी। इससे परिजनों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया था। परिजन जिला अस्पताल नहीं ले गए। इस दौरान स्टाफ नर्स सीमा दुबे से परिजनों ने अभद्रता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें