फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही जारी, बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
राशन के लिए कोटे की दुकान के बाहर लाइन में धक्का मुक्की करते लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी को सामाजिक दूरी रखने और मास्क लगाने की नसीहत दी जा रही है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस के अधिकारी जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। लोग खुद के साथ ही दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। सिकंदरपुर, ठठिया, छिबरामऊ, गुरसहायगंज में सरकारी राशन दुकानों पर भीड़ किसी भी नियम को नहीं मान रही है। राशन की दुकानों के बाहर धक्कामुक्की से झगड़े की नौबत बन आती है। सिकंदरपुर में कोटेदार ने सामाजिक दूरी का पालन न करने पर दुकान बंद कर दी तो राशन लेने आए लोग नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

शनिवार को सिकंदरपुर कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित सरकारी राशन की दुकान खुलने से पहले लंबी लाइन लग गई। दुकान खुलते ही लाइन टूट गई। लोगों ने दुकान को सामने से घेर लिया। सामाजिक दूरी का पालन न होने पर कोटेदार ने वितरण बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला एसडीएम गौरव शुक्ला तक पहुंच गया। एसडीएम ने कोटेदार प्रकाश गुप्ता, पर्यवेक्षक अखिलेश गुप्ता और रघुवीर पाल से वार्ता की। इस बीच चौकी पुलिस पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रण में कर राशन वितरण शुरू करवाया गया। ऐसा ही नजारा छिबरामऊ में राशन वितरण की दुकानों के बाहर दिखाई दिया। तकरीबन सभी जगह सामाजिक दूरी का नियम टूट गया। जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम को नहीं माना। कोटेदार के समझाने पर यह झगड़े पर आमादा हो जाते।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करना हरहाल में जरूरी है। कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर न निकले। नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस राशन वितरण के समय सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराए।
विज्ञापन

सब्जी बाजारों में भी यही हाल
कन्नौज। शहर, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के सब्जी बाजारों में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। भोर में लगने वाले बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। पुलिस की सख्ती से कुछ स्थिति संभलती है, पुलिस के हटते ही नियमों की अनदेखी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें