फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगा दी जान, फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

विज्ञापन
गोल्डी की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। इलाके के गुबरिया में किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को गुबरिया निवासी गोल्डी (16) पुत्री राकेश ने अपने पुराने घर में बने कच्चे कमरे में खुद को बंद कर लिया। कड़ी में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। भाई विपिन ने शव को फंदे पर लटका देख दरवाजा तोड़ दिया। शव को फंदे से नीचे उतारा। गोल्डी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खड़िनी चौकी इंचार्ज बीएम रावत मौके पर पहुंच गए।
मां मंजू देवी ने बताया कि वह खाना खाने के बाद पुराने घर में आराम करने आई थीं। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें