फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरावा को कुसमरा ने हराया

विज्ञापन
फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। स्व. गोपीचंद्र शर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कुसमरा की टीम ने सकरावा को 61 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को सकरावा गांव में स्थित ईदगाह ग्राउंड पर स्व. गोपीचंद्र शर्मा समिति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कुसमरा व सकरावा के बीच खेला गया। कुसमुरा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 130 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकरावा क्रिकेट क्लब की टीम सिर्फ 69 रन ही बना सकी। कुसमरा की तरफ से 76 रनों की पारी खेलने वाले सुधीर कुमार को मैन ऑफ द मैन चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला व महामंत्री रोबिन सिंह यादव ने फीता काटकर मैच शुभारंभ किया। राजा शुक्ला ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजनों से न सिर्फ ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं बल्कि उनको आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा मंच भी मिल जाता है। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक रिंकू शर्मा, अभिषेक शुक्ला, पुनीत दुबे, अनुराग तिवारी, दीपक तिवारी, राजवीर राजावत व सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें