फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कृषि कानूनों का किया विरोध, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपलाल वर्मा की अगुवाई में महिला व पुरुष किसान तिर्वा रोड पर पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी कर कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपलाल ने कहा कि यह कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। कानून को लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। कहा कि जल्द ही नया किसान कानून वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी जेल-भरो आंदोलन किया जाएगा। इस धरना-प्रदर्शन में प्रोफेशनल एसोसिएशन, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन क्रांति मोर्चा के साथ तमाम संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, शिवम शर्मा, संतोष, मौर्य श्री, शिवनंदन सविता, सियाराम, हकीम खान, कन्हैया लाल, नीतू, साधना, गुड्डी, गीता शर्मा, अर्चना, रामकली शर्मा, मुन्नी देवी, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें