फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड क्लीनिक की होगी स्थापना, होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते डा. वीके शुक्ला। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
फोटो 08- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में परामर्श देते डॉ. वीके शुक्ला। संवाद
विज्ञापन

कोविड क्लीनिक की होगी स्थापना, होगी काउंसलिंग
-कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद कमजोरी और अवसाद का शिकार हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं। वह लोग थकान और अवसाद से परेशान हैं। जिससे जिला अस्पताल में कोविड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। यहां चिकित्सक काउंसलिंग कर उन्हें दवा मुहैया कराएंगे।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3405 के पार हो गई है। इलाज के बाद अबतक 3307 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी लोग परेशानी झेल रहे हैं। अधिकांश लोग कमजोरी के शिकार हैं। कुछ ऐसे भी मरीज हैं, जो अधिक सोचने विचारने की वजह से अवसाद से पीड़ित हैं। हर समय उनके दिमाग में कोरोना को लेकर एक डर बना रहता है। उससे वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शासन के निर्देश पर अब जिला अस्पताल में कोविड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। ऐसे मरीजों की यहां काउंसलिंग की जाएगी। जिसके बाद चिकित्सक परामर्श और दवाएं मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

=====
इनसेट...
फोटो 01- सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप
संक्रमण को मात देने के बाद रहें व्यस्त
कन्नौज। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वह मरीज को दूसरे कार्यों में थोड़ा व्यस्त रखें। जिससे उन्हें इस संक्रमण के बारे में सोचने का समय न मिल सकें। कोरोना को मात दे चुके व्यक्ति से अच्छे से बातचीत कर उसका ख्याल रखें। जिससे वह बहुत देर तक कुछ भी सोच न सकें।
विज्ञापन

=============
इनसेट...
फोटो 02- सीएमएस डॉ. शक्ति बसु
परिवार के लोग पौष्टिक आहार पर दें ध्यान
कन्नौज। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद व्यक्ति पौष्टिक आहार पर पूरा ध्यान दें। परिवार के लोग भी सुबह और शाम खाने-पीने का ध्यान रखें। अधिक कमजोरी होने पर चिकित्सक से सलाह लें। सुबह-शाम क्षमता के अनुसार खुले पर्यावरण में सर्दी बचाकर टहलने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें