फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉटरी निकलने का लालच देकर लोगों का ठगता था गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 2911 सिम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन व स्वाइप मशीन के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह गिरोह लोगों को लॉटरी निकलने का लालच देकर ठगता था।
विज्ञापन

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर इंद्रा आवास कालोनी निवासी आशीष गुप्ता पुत्र विमलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता व पवन शर्मा पुत्र नंदराम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों के पास से 11 एंड्रायड फोन, पांच कीपैड फोन, एक बायोमीट्रिक थंब इंप्रेशन मशीन, एक स्वाइप मशीन, 44 आधार कार्ड व विभिन्न कपंनियों के 2911 सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह सिम कार्डों को एक्टिवेट कर लोगों को लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करते थे। फर्जी आधार कार्डों से सिम दिलाने का कार्य भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें