फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक हुए 185, नए संक्रमित मिले 63

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 63 लोग पॉजिटिव मिले। राहत की बात यह है कि कोई मौत नहीं हुई। वहीं 185 लोगों ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शतक से नीचे आ गई है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 63 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इससे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। लगातार सुधार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि अगर पहले लॉकडाउन लगा होता तो तभी कोरोना पर अंकुश पा लिया जाता। गांव में अभी दिक्कत है। चुनाव में आए प्रवासियों ने गांव के लोगों को संक्रमित कर दिया है।
वहीं जिले में कुल संक्रमित की संख्या 8776 पहुंच गई है। अब तक 7715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। 964 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। पिछले साल से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय का कहना है कि अब लोग कोरोना के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें