फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, तीन घायल

Wed, 12 May 2021 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

हादसे में दो की मौत हुई है। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। यह लोग दतिया क्षेत्र में भूसा लेने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के सुरसी पुलिया के पास बुधवार रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरसी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


जिसमें दबकर नीलू (17) पुत्र राजू और शिवम (22) पुत्र सुखवासी की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। यह लोग दतिया क्षेत्र में भूसा लेने के लिए आए हुए थे। मृतक बिल्हौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें