फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, 20 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को कोरोना से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। वहीं जिले में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमितों की संख्या 1599 हो गई है। उपचार के बाद 1335 लोग ठीक हो चुके हैं। कोविड अस्पताल में 254 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना महामारी से जिले में 10 लोगों की जान चुकी है। गुरुवार को 17 संक्रमितों की छुट्टी कर दी गई है। मौजूदा समय 69 इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना से सौरिख में प्राथमिक विद्यालय के 78 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। वह पैरालाइसिस और किडनी का कानपुर में लगभग एक माह से इलाज कर रहे थे। गंभीर हालत में परिजन मेरठ ले गए थे। यहां वह पॉजिटिव मिले। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। गुरुवार सुबह शिक्षक का देहांत हो गया। वहीं इस घटना से परिवार तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं एडीएम के पेशकार की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें