फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, नोडल अधिकारी समेत 10 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार फिर तेज होने लगी है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ में कोरोना के नोडल अधिकारी समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 3197 हो गया है। इलाज के बाद 3072 संक्रमित ठीक हुए हैं। मंगलवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। मौजूदा समय 82 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर 43 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम कालोनी निवासी 62 वर्षीय बिटोली देवी ने 14 नवंबर को कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मंगलवार को जिले में 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छिबरामऊ नगर के सौ शय्या अस्पताल में कोरोना के नोडल अधिकारी भी शामिल हैं। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी के निर्देश पर अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैलने के आसार हैं। इसे रोकने के लिए सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें