फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने को एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत, मास्क व सैनिटाइजर की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सांसद समेत जिले के विधायकों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ की धनराशि दी है। इस धनराशि को खर्च करने की सरकार ने अनुमति दे दी है। सीडीओ ने निधि मुख्य चिकित्साधिकारी के खाते में स्थानांतरित कर दी है। इस धनराशि से चिकित्सीय उपकरण समेत मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जीवनरक्षक दवाएं व उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी माननीयों ने अपनी निधि से धनराशि दी थी। सांसद सुब्रत पाठक ने 30 लाख, विधायक अर्चना पांडेय ने 10 लाख, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने 25 लाख, सदर विधायक ने 20 लाख व विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन ने 15 लाख रुपये निधि से दिए थे। इसके अलावा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने विधानसभा क्षेत्र रसूलाबाद व बिधूना को भी 10-10 लाख रुपये दिए हैं। यह धनराशि वहां के सीएमओ के खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें