फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिए 1.25 करोड़

विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना के खिलाफ जंग में जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि खोल दी है। सांसद सुब्रत पाठक ने अपनी निधि से 50 लाख रुपये सैनिटाइजर और मास्क के लिए दिए हैं। सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे ने 25 लाख रुपये, भाजपा के तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने 25 लाख रुपये, छिबरामऊ विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने 10 लाख रुपये, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी ने 15 लाख रुपये की निधि कोरोना के खिलाफ जारी जंग के लिए जिला प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना के लिए जरूरी सामान की खरीद पर किया जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी जनप्रतिनिधियों की ओर से लिखित में प्रस्ताव मिलने बाकी हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद जरूरी सामानों की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि कोरोना के लिए जरूरी मास्क और सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की खरीद के लिए उनकी ओर से 50 लाख रुपये की धनराशि जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। पत्र भी जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें