फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, आठ मिले संक्रमित, तीन महिलाएं व पांच पुरुष आए चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण थमने लगा है। तीन सौ का आंकड़ा पार करने के बाद अब शुक्रवार को आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित एक की मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती जा रही है। मौत भी रुकी थीं। शुक्रवार को एक व्यक्ति की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जिले में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। 9088 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। शुक्रवार को 68 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं 374 कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन और मेडिकल कालेज में उपचार दिया जा रहा है। वहीं शहर के बजाय संक्रमण गांवों में पहुंच गया है।
खुबरियापुर , रुद्रपुर, मटहिया नगला, रोहली, किशनपुर वसंत, गांधीनगर (तिर्वा), तालग्राम ग्रामीण व तालग्राम कस्बे में कोरोना संक्रमित निकले हैं। पांच पुरुष व तीन महिलाएं संक्रमित हुई हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि कोरोना का कहर अभी समाप्त नहीं हुआ, धीमा जरूर पड़ा है। लापरवाही हुई तो कहर फिर तेजी पकड़ सकता है। मास्क लगा कर ही घर से निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें