फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में स्टाफ नर्स ने लगा ली फांसी, ताला तोड़ने पर फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 21 May 2021 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स रंजना रसल का शव उन्हीं के घर में फांसी पर झूलता मिला। घर में बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज मेडिकल कॉलेज आवास टाइप थ्री के कमरा नंबर नौ में स्टाफ नर्स रंजना रसल ने फांसी लगाकर जान दे दी। रंजना ने 17 मई को इमरजेंसी में ड्यूटी की थी। 18 मई से उनका किसी कर्मचारी से संपर्क नहीं हुआ। शक होने पर तीन दिन बाद आवास में भीतर से बंद ताला तोड़ा गया। स्टाफ नर्स का शव कमरे की चौखट की जाली में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें पारिवारिक कारणों को वजह बताया गया है। गोरखपुर जिले के गांव धर्मपुर शाहपुर (पोस्ट गीता वाटिका) निवासी रंजना रसल (35) का विवाह 2008 में स्तुति रसल के साथ हुआ था। पति लखनऊ में दो बच्चों के साथ रहते हैं। रंजना 2018 में आजमगढ़ से ट्रांसफर होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आई थीं।

उनकी ड्यूटी 17 मई को इमरजेंसी में लगी थी। 18 मई को अवकाश था। वह अपने कमरे में अकेली रहती थीं। दो दिन तक किसी से संपर्क न होने पर स्टाफ नर्स ने सुबह फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। टाइप थ्री के आवास के पास पहुंचने पर गंध लगी तो कर्मचारियों से अंदर से लगे ताले को तुड़वाया गया।
विज्ञापन


कमरे के अंदर दूसरे कमरे की चौखट वाली जाली के सहारे फांसी लगाई गई थी। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कमरे की तलाशी ली। पास में सुसाइड नोट रखा मिला। इसमें पारिवारिक दिक्कत बयां की गई थी। पुलिस ने रंजना के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें