फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो माह पहले हुई मौत, अब की पोर्टल पर फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण से दो लोगों की कानपुर के हैलट अस्पताल में अप्रैल व मई माह में मौत हुई। कर्मचारियों की लापरवाही से पोर्टल पर अब फीडिंग की गई है। वहीं दूसरी ओर जिले में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

जिले में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के गांव त्योर निवासी राम बहादुर(55) को कोरोना संक्रमण के चलते परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया था। कुछ दिन उपचार के बाद 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। हैलट अस्पताल के कर्मचारियों ने कोरोना से मौत को पोर्टल पर दर्ज नहीं किया था। अब दो माह बाद दर्ज किया गया है।
इसी तरह सौरिख ब्लाक इलाके के परौर निवासी सर्वेश कुमार(55) को भी कोरोना संक्रमण से हैलट( कानपुर) में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान 11 मई को मौत हो गई। इनकी मौत भी फीड नहीं की गई। इन्हें अब पोेर्टल पर मृत दिखाया गया है। इससे कन्नौज में मृतकों की संख्या 119 पहुंच गई है। वहीं दो लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 9052 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव 10 कोरोना संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के वेलामऊ सरैया निवासी युवक की गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें