फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की आशंका पर मां समेत दो बच्चे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण की आशंका पर सोमवार देर रात सौ शय्या अस्पताल में दो बच्चों समेत मां के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में तीनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने कोरोना संक्रमण को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों में सामान्य बीमारियों के लक्षण हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात नगर के एक मोहल्ला निवासी मां व उसके दो बच्चों को ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों की हालत देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों व चिकित्सकों ने सतर्कता बरतते हुए तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाकर उपचार शुरू किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि तीनों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों में सामान्य बीमारियाें के लक्षण हैं। कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

144 लोगों ने कराई थर्मल स्क्रीनिंग
महानगरों व अन्य शहरों से लौटकर आए 144 लोगों ने सौ शय्या अस्पताल पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग करवाई। सभी के शरीर का तापमान सामान्य पाया गया। थर्मल स्क्रीनिंग में एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें