फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के गांव में नहीं घुसने दिए दिल्ली से आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना वायरस को लेकर गांवों में भी लोग जागरूक हैं। मंगलवार को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के गांव में ग्रामीणों ने दिल्ली से आए लोगों को नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों ने इन लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कुछ लोग चार निजी वाहनों से दिल्ली से लौटकर अपने गांव मेरापुर गढ़िया पहुंचे। एक साथ चार गाड़ियों को देख ग्रामीण एकजुट हो गए। इन्हें रास्ते में ही रोक लिया। गाड़ियों से उतरने से पहले सभी को सौ शय्या अस्पताल पहुंचकर जांच करवाने की सलाह दी। इसके बाद सभी लोगों ने अस्पताल पहुंचकर स्क्रीनिंग कराई। हालत सामान्य होने के बाद ही ग्रामीणों ने सभी को गांव में घुसने दिया।
विद्यालय भवन को क्वारंटीन वार्ड बनाने का प्रस्ताव
पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. मनीष यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति सरकार के साथ है। आपात स्थितियों में शासन व प्रशासन सौरिख रोड स्थित उनके महाविद्यालय भवन को क्वारंटीन वार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। भवन में 100 से अधिक कमरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें