फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरनाक समय बच्चों का रखें विशेष ख्याल: डॉ. सुरेश

विज्ञापन
डॉ. सुरेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच मासूम बच्चों की देखरेख में जरा सी कोताही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। खासतौर से इस मौसम में वायरल और डायरिया बच्चों को मुश्किल में डाल सकता है। बच्चों के हाथ बार-बार साफ करते रहें। इन्हें मास्क लगाने की आदत डालें। इससे कि बच्चे कोरोना संक्रमण से भी बच सकें। यह सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव ने दी है।
विज्ञापन

डॉ.सुरेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस समय ओपीडी बंद है। मौसम में बदलाव की वजह से बुखार आम हो चुका है। लगभग हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज हैं। बुखार के साथ खांसी और जुकाम का होना मुश्किल बढ़ा सकता है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें। उपचार कराने के साथ ही आराम करें। इससे कि बुखार से जल्द उबरा जा सके। बताया कि पांच माह के ऊपर के बच्चों को इस मौसम में वायरल व डायरिया होने की आशंका रहती है। इस रोग में बच्चे दूध पीते ही दस्त कर देते हैं। ऐसे बच्चों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक दिन में कई बार बच्चों के हाथ साफ करें। बच्चे हर चीज को छूते हैं। वही हाथ मुंह में डाल लेते हैं। ऐसी स्थिति में वायरल व डायरिया होने की आशंका ज्यादा होती है। मां-बाप दांत निकलने की बात सोचकर बच्चों के उपचार पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे स्थिति गंभीर हो जाती है। बच्चों में बुखार भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में टीएलसी और प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ऐसा बुखार पांच से सात दिन तक होता है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश का कहना है कि नियमित उपचार और दवाओं में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को भी मास्क लगाने की जरूरत है। अक्सर मां बाप स्वयं तो मास्क लगा लेते, बच्चों को ऐसे ही घुमाते हैं। यह ठीक नहीं है। संक्रमण को देखते हुए बच्चों को घर से ही न निकालें। अगर बाहर ले जाना पड़े तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें