फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु पर संक्र्तमित व्यक्ति मिलने पर ग्रामीणों ने की सैंपल लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दौलताबाद गांव में आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित व्यक्ति दिखने पर ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने पूरे गांव का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की है। आशा कार्यकर्ता ने चिकित्सकों को ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया है। गुरुवार को दौलताबाद की आशा कार्यकर्ता आशा देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अजहर सिद्दीकी को बताया कि गांव के कुछ युवकों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप पर एक किलोमीटर क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति दर्शा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय है। ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण की मांग कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। संक्रमित का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें