कन्नौज। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज घरों में सामाजिक दूरी के साथ पढ़ें। निगरानी समिति के अलावा संबंधित पुलिस भी नजर रखेगी।
डीएम ने कहा कि सतर्कता बरतने से ही सभी सुरक्षित रहेंगे। सभी लोग एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रहें। महामारी की चेन को रोकने में अपना सहयोग दें। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बाहर से आने वाले श्रमिकों की जानकारी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण का समय से पता लगाकर बढ़ने से रोका जा सकता है। एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, सभी एसडीएम और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।