फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच रिपोर्ट का संशय दूसरे दिन भी नहीं हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मतगणना पास के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में कोरोना रिपोर्ट को लेकर बुधवार को भी संशय रहा। मतगणना की प्रशासनिक व्यवस्था में लगे अधिकारियों का कहना था कि निर्वाचन आयोग का ऐसा कोई आदेश नहीं है। वहीं सदर ब्लाक मुख्यालय पर चस्पा सूची ने उम्मीदवारों को खासा परेशान किया। इसमें लिखा था कि मतगणना के दिन कोरोना की रिपोर्ट नहीं लाने वाले एजेंटों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की जांच रिपोर्ट को लेकर पिछले दिनों से बना हुआ संशय बुधवार को भी खत्म नहीं हो सका। निर्वाचन से जुड़े हुए अधिकारियों से कोरोना की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि निर्वाचन आयोग ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। उधर, सदर ब्लाक मुख्यालय पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी के हवाले से निर्देश दिया गया कि मतगणना एजेंट के तहत चयनित व्यक्ति कोविड टेस्ट अवश्य करा लें। मतगणना स्थल पर कोविड की रिपोर्ट साथ लेकर आएं। ऐसा न करने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोटिस पढ़ने के बाद तमाम उम्मीदवार, समर्थक सकते में आ गए। इनके साथ आए तमाम लोगों ने एजेंट बनने से इनकार कर दिया। इनका कहना था कि वह टेस्ट नहीं कराएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को दूसरे समर्थकों को खोजना पड़ा। इससे इनकी मेहनत और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें