एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है। इससे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला भी बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार में सवार एक परिवार के चार लोग घायल हो गए।
दिल्ली के मदनपुरी निवासी मनोज पुत्र उमेश अपने परिवार के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ जा रहे थे। साथ में पत्नी नीतू, बेटा आयुष और बेटी दिव्या थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कोहरे के चलते कोतवाली के उमरायपुर्वा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।