फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की वायरिंग जली, अफरातफरी मची

विज्ञापन
वायरिंग जलने के बाद खड़ी फजलगंज डिपो की रोडवेज बस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मैनपुरी के बेवर से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस की वायरिंग में आग लग गई। स्पार्किंग के साथ बस से धुआं निकलने लगा। इससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका से भयभीत सवारियाें ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना के दौरान बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

फजलगंज डिपो कानपुर की रोडवेज बस मैनपुरी के बेवर से सोमवार की रात सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। रात करीब 10 बजे सरायमीरा रोडवेज बस स्टाप पर चालक महेंद्र मिश्र ने बस खड़ी कर दी। चालक और परिचालक कानपुर के लिए सवारियों को बैठाने लगे। इसके बाद चालक महेंद्र मिश्र ने बस को स्टार्ट किया तो शार्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई।
बस में जगह-जगह स्पार्किंग के साथ वायरिंग जलने लगी। पूरी बस में धुआं भर गया। यह देख बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसे जहां से जगह मिली, वह कूद कर भागने लगा। चालक ने बस में लगी बैटरी का तार हटाया। तब वायरिंग जलना बंद हुई। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर कानपुर भेजा गया। चालक ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर बस की वायरिंग जलने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें