फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ले जाने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी को ले जाने वाले अधेड़ को एसटीएफ कानपुर इकाई, सर्विलांस, स्वाट और ठठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। किशोरी का पता नहीं लगा। पुलिस टीमें छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सिसैयनपुरवा निवासी मातादीन (50) पुत्र सूबेदार 2016 में 17 वर्षीय किशोरी को दिल्ली ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी और किशोरी का पता नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था।
बुधवार सुबह एसटीएफ कानपुर इकाई के प्रभारी राजकुमार, स्वाट टीम प्रभारी राकेश कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने मातादीन को भदौसी गांव में पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया था। पूछताछ में बताया कि एक महीने बाद किशोरी उसके किराये के कमरे से चली गई। किशोरी की तलाश में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें