फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कमरे में बंधक बना किया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हैंडपंप से पानी भरने गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने पकड़ लिया। उसे चाचा के खाली पड़े घर में बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पांच मई को माता-पिता मक्का के खेत में पानी लगाने गए थे। वह शाम सात बजे घर के निकट लगे हैंडपंप से पानी भरने गई। यहां आरोपी सूरज ने पकड़ लिया। तमंचा लगाकर चाचा के खाली पड़े मकान में ले गया। यहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसे यहां रातभर रखा। सुबह होने से पहले वह घर भाग आई। किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई।
परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें