फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में पहुंचे सपा व भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। पराली जलाने के आरोप में पकड़े गए किसानों के समर्थन में भाजपा व सपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर दोनों दल एक दूसरे के सामने आ गए। थाने के बाहर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को सेटेलाइट से ग्राम भगौतीपुर, बंधा नगरिया और मझूपुर में पराली जलाने की सूचना मिली थी। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम ने ग्राम भगौतीपुर निवासी राजवीर उर्फ राजू पुत्र सिद्धेश्वर, मझूपुर निवासी भानुप्रताप पुत्र अनिल कुमार व बंधा नगरिया निवासी अजय राज सिंह पुत्र जोध सिंह को पराली जलाते हुए पकड़ लिया था। मौके से कंबाइन मशीन जब्त कर पुलिस तीनों किसानों को थाने ले आई थी। किसानों की गिरफ्तारी होने की जानकारी पर स्थानीय सपा और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। यहां किसी बात को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद थाने के बाहर दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई।
मामला तूल पकड़ता देख प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा व कस्बा इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पुलिस टीम के साथ थाने के बाहर आ गए। उन्होंने नारेबाजी कर रहे युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। शुक्रवार को तीनों किसानों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें