रोडवेज बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश सरकार की ओर से नेशनल हाईवे पर निजी बसों के संचालन का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बस स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशपाल तोमर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बस स्टेशनों से निजी बसों को परमिट देकर संचालन कराने जा रही है। इससे बसों में छेड़खानी होगी। अपराधों में इजाफा होगा। इससे सरकार यह फैसला वापस ले। इसके अलावा कोरोना काल में चालक और परिचालकों को पूरी सहूलियत दी जाए। अगर किसी चालक या परिचालक से कोई अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर अखिल बाजपेई और विनोद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।