फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पैकेट में हो रही धान की तौल

विज्ञापन
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर किसान के पैकेट में सरकारी धान भरने के बाद सिलते पल्लेदार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर खाली पैकेट खत्म हो गए हैं। इससे खरीद प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों के पैकेट में तौल की जा रही है। वहीं पैकेट न होने से ज्यादातर किसान इंतजाम करने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 33 धान खरीद केंद्र हैं। अधिकतर केंद्रों पर खाली पैकेट नहीं हैं। ऐसे में किसानों के धान बेचने के बाद खाली हुए पैकेट में तौल की जा रही है। सोमवार को मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर खाली पैकेट की समस्या दिखी। किसान केंद्र निरीक्षक से पैकेट की बाबत जानकारी लेते रहे। जिन किसानों के पास जूट के खाली पैकेट ठीक थे, इनके धान की तौल इन्हीं में की गई। इन किसानों को खाली पैकेट आने पर वापस करने का भरोसा दिया गया।
किसानों के मुताबिक तीन दिन से एक दर्जन से अधिक धान खरीद केंद्रों पर खाली पैकेट नहीं हैं। इससे वह पैकेट के इंतजाम में इधर-उधर भटक रहे हैं। केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार का कहना है कि केंद्र पर खाली पैकेट न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। खाली पैकेट मंगाए गए हैं। एक से दो दिन में आने की संभावना है। इसके बाद धान खरीद में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले के कई केंद्रों पर खाली पैकेट की समस्या है। एक या दो दिन में सभी केंद्रों पर खाली पैकेट आ जाएंगे। तब दिक्कत नहीं होगी। जो किसान अपने पैकेट में खरीद कराना चाहते, उनके धान की तौल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें