फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के राजारामपुर गांव में मूंगफली की कटाई में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

राजारामपुर गांव निवासी वीरेंद्र नायक का छह वर्षीय पुत्र लोकेश उर्फ प्रिंस खेत पर खेल रहा था। यहां थ्रेसर से मूंगफली की कटाई हो रही थी। ट्रैक्टर एक ढेर से दूसरे ढेर पर जा रहा था। इसी दौरान लोकेश उर्फ प्रिंस ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया। लोकेश उर्फ प्रिंस को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे का शव देख मां रिंकी देवी गश खाकर वहीं गिर पड़ीं।
वीरेंद्र गांव के सुनील पुत्र नरेश चंद्र का खेत बटाई पर लिए हैं। इसी खेत में मूंगफली थ्रेसर से कटनी थीं। इसके लिए वह पड़ोसी गांव नगला पसा निवासी रमन का ट्रैक्टर लेकर आए थे। ट्रैक्टर एक ढेर की मूंगफली की कटाई कर दूसरे ढेर तक जा रहा था। तभी लोकेश ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें