फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Fri, 06 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी में पहली बार जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा ने किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


सीनियर बालिका में जीआईसी, आदर्श इंटरकालेज ठठिया, सरदार पटेल इंटरकालेज कचाटीपुर, डीएन कालेज तिर्वा, सुभाष इंटरकालेज नेरा, राजकीय उ.मा. विद्यालय ड्योढ़ा, राजकीय उ.मा. विद्यालय मुरैंया बुजुर्ग, राजकीय उ.मा. विद्यालय जोगिनीपुर, आदर्श इंटरकालेज नेरा, जनता आदर्श इंटरकालेज नेरा की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इनमें से जीआईसी की छात्राओं सुमन, शीलू, मोनिका, अलका, विद्या, नीलम, नीलू, बीनू, सौम्या, आरती, रंगोली की टीम जीती, जबकि आदर्श इंटरकालेज ठठिया की टीम उप विजेता रही। सीनियर बालक में जीआईसी की टीम विजेता रही, जबकि सरदार पटेल इंटरकालेज कचाटीपुर की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


जूनियर बालिका में आदर्श इंटरकालेज ठठिया की टीम जीती, जबकि सुभाष इंटरकालेज नेरा की टीम दूसरे नंबर पर रही। जूनियर बालक में जीआईसी की टीम विजेता रही, जबकि डीएन इंटरकालेज की टीम उप विजेता रही। निर्णायक मंडल में अजय यादव, सुनील यादव, चंद्रभान यादव, आदित्य गंगवार, शिशुपाल, योगेश कुमार, उप प्रधानाचार्य महेश यादव मौजूद थे।

सात नवंबर को मंडल स्तरीय खोखो प्रतियोगिता भी जीआईसी मैदान पर ही होगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाध्यापक विश्राम राजपूत, प्रधानाध्यापक चंद्रपाल सिंह, प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, अनूप शर्मा, कश्मीर सिंह यादव, विजय शंकर दीक्षित, जगत सिंह, अनिल कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें