फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो में नगर क्षेत्र की टीम रही विजेता

Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊंचीकूद, खो-खो, कबड्डी में बालिकाओं ने अपनी क्षमता दिखाई।
विज्ञापन


वहीं मैदान पर टीचरों ने अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों का पक्ष लेने पर कई बार नाराजगी जताई तो नोकझोंक भी हुई। जिला समन्वयक ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। पायका मैदान में जिले के पांचों कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खोखो में नगर क्षेत्र की टीम विजेता रही, जबकि मित्रसेनपुर टीम उप विजेता रही।

लंबीकूद में राखी कमल मित्रसेनपुर प्रथम व लाली पाल द्वितीय, शिक्षा सिंह नगर क्षेत्र तृतीय रही। ऊंची कूद में तालग्राम की अंशू प्रथम, छिबरामऊ की आशमां द्वितीय व छिबरामऊ की राधा तृतीय रहीं। कबड्डी में मित्रसेनपुर का राखी कमल कैप्टन ग्रुप विजेता रहा, जबकि छिबरामऊ का आशमा कैप्टन ग्रुप उप विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गुणा 100 रिले दौड़ में नगर क्षेत्र की शिक्षा सिंह कैप्टन ग्रुप प्रथम, मित्रसेनपुर की शर्मिला कैप्टन ग्रुप द्वितीय व तालग्राम की शीतल कैप्टन ग्रुप तृतीय रही। अंत में सभी विद्यालय की बालिकाओं ने गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह, वार्डन रागिनी गौतम, ज्योति, रंजना और सुनीता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें