फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की सर्दी लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के नगला शीशम गांव में खेत में पानी लगाने गए किसान की सर्दी लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना इलाके के महमूदपुर खास के मजरा नगला शीशम निवासी महेश चंद्र यादव (45) पुत्र आशाराम बुधवार की भोर खेत में पानी लगाने गए थे। सुबह आठ बजे के करीब शौच के लिए खेतों की तरफ गए राजवीर ने भाई महेश को अचेत पड़ा देखा। वह परिजनों के सहयोग से सौ शय्या अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने महेश चंद्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह यादव अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि महेश चंद्र खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो बेटे व दो बेटियां हैं। जानकारी पर विशुनगढ़ थाने के एसआई सतीश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें