फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे लोहे के तार में दौड़ा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
पुरुषोत्तम की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने जा रहे किसान का पैर अपने खेत के चारों तरफ फैले लोहे के तार पर पड़ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोरखपुर में रहने वाले किसान पुरुषोत्तम सिंह(55) पुत्र मेवाराम बाथम अपने खेत पर जा रहे थे। गांव के यशपाल पुत्र चंद्रपाल के खेत में सबमर्सिबल लगा है। इसके तार खेत की मेड़ से नीचे से सटे निकले हैं। पुरुषोत्तम ने जानवरों से फसल को बचाने के लिए कंटीले तार लगवा रखे थे। सबमर्सिबल के कटे तार की वजह से इनमें करंट दौड़ने लगा था। पुरुषोत्तम का पैर अपने खेत में लगे लोहे के तार पर पड़ा तो वह करंट से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। पुरुषोत्तम की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। परिजन पुरुषोत्तम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है सबमर्सिबल के तार जमीन से छूकर निकले हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई। सुनवाई नहीं हुई। पुरुषोत्तम खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में पत्नी रेशमा देवी चार लड़के और एक लड़की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें