फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गैंग के शातिर दबोचे

विज्ञापन
खुलासा करते एएसपी विनोद कुमार और पुलिस की गिरफ्त में बैठे आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कार में लिफ्ट देकर राहगीरों को लूटने वाले नट गैंग के चार शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनसे चोरी की कार, चाकू, मोबाइल और नगदी बरामद हुई। इस गैंग के खिलाफ लखनऊ, औरैया और कानपुर जनपद के कई थानों में लूटपाट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

तेरह सितंबर को कोतवाली के पीछे मोतीलाल से बदमाशों ने 13 हजार रुपये लूट लिए थे। यह ठठिया थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर में रहते हैं। मामले की छानबीन में जुटी सर्विलांस और स्वाट टीम ने तिर्वा पुलिस की मदद से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फगुआ गांव के पास गुरुवार रात लगभग 11 बजे एक संदिग्ध कार को रोका। पुलिस को देख कार में सवार लोग भागने लगे। सिपाहियों ने इन्हें दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान फर्रुखाबाद जनपद के निनौहा गांव निवासी अनिल नट पुत्र साधू नट, लाल दरवाजा निवासी पंकज गिहार पुत्र चंद्रभान, सबलपुर निवासी सुनील सिंह पुत्र रमेश सिंह और नेकपुर चौरासी निवासी नीरज नट पुत्र मिहीलाल के रूप में की गई।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पकड़ा गया अनिल नट गैंग लीडर है। वह अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था। अनिल नट ने 13 सितंबर को मोतीलाल से लूटपाट की थी। शुक्रवार को खुलासा करते हुए एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नट गैंग के नाम से जाने जाते हैं। यह राहगीरों को लिफ्ट देकर यह लूटपाट करते हैं। लखनऊ, कानपुर, औरैया समेत अन्य जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें