फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय काली नदी में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेलते समय बालक काली नदी में गिरकर डूब गया। परिजनों और पड़ोसियों ने नदी में उतरकर आधा घंटे बाद उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोेहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेेत्र के गांव चौराचांदपुर निवासी किसान रामपाल का सात वर्षीय पुत्र सुंदरलाल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास निकली काली नदी के पास खेल रहा था। अचानक वह काली नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों और परिवार के लोगों ने करीब आधा घंटे बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि खेलते समय बालक की काली नदी में डूबकर मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें